फोन के डिजाइन के बारे में बात करें तो यह काफी स्लीक है और इसकी मोटाई 14.4mm है। साथ ही फोन में म्यूजिक प्लेयर, MP4/3GP वीडियो प्लेयर, रिकॉर्डिंग और वायरलैस FM रेडियो जैसे बेहतरीन फीचर भी दिए गए हैं। इसके अलावा फोन 8 भाषाओं को सपोर्ट करेगा, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, गुजराती, बंगाली, तेलुगु व कन्नड़ और पंजाबी भाषा शामिल है। कंपनी फोन खरीदने पर 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है और साथ ही 6 महीने की इन-बॉक्स एसेसरीज की रिप्लेसमेंट गारंटी भी मिलेगी।