मोबाइल

Valentine Day पर अपने पार्टनर को गिफ्ट करें iPhone 12, इस शॉपिंग वेबसाइट पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर

Valentine's Day नजदीक है। इस खास दिन को ध्यान में रखकर लगभग सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स ने स्मार्टफोन्स पर आकर्षक ऑफर्स देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में Vijay Sales भी iPhone 12 पर शानदार डील्स दे रहा है, जिनका फायदा उठाकर आप फोन को खरीद सकते हैं और उपहार के रूप में अपने पार्टनर को दे सकते हैं।

2 min read
Feb 09, 2022
iPhone 12

इस वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) पर आप अपने पार्टनर को आईफोन 12 (iPhone 12) गिफ्ट करने का विचार बना रहे हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। क्योंकि एप्पल (Apple) का यह स्मार्टफोन विजय सेल (Vijay Sales) की ऑफिशियल वेबसाइट पर आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है। इस डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI भी दी जा रही है। प्रमुख फीचर्स की बात करें तो आईफोन 12 में ए14 बायोनिक प्रोसेसर और एचडी स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।


iPhone 12 की कीमत :

iPhone 12 स्मार्टफोन Vijay Sale की आधिकारिक वेबसाइट पर 61,287 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस फोन की असल कीमत 65,900 रुपये है, लेकिन इसपर 7 प्रतिशत की छूट दी गई है। इससे आपको 4,613 रुपये का फायदा हुआ है।

iPhone 12 पर मिलेंगे ये शानदार ऑफर :

HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से आईफोन 12 की खरीदारी करने पर 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही BOB बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये तक का कैशबैक और Mobikwik वॉलेट से फोन की खरीदी करने पर 300 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा आप फोन को एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं।

iPhone 12 में क्या है खास :

आईफोन 12 लेटेस्ट आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 5जी नेटवर्क की सुविधा दी गई है। इसका स्क्रीन का साइज 6.1 इंच है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा यूजर्स को आईफोन 12 में A14 Bionic चिपसेट मिलेगी।

कैमरे की बात करें तो आईफोन 12 डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 12 मेगापिक्सल का मेन लेंस और 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसके अलावा स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

Published on:
09 Feb 2022 06:18 pm
Also Read
View All