कितनी है Vivo T1 5G की कीमत :
Vivo T1 5G स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। ये तीनों वेरिएंट 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। इसके बेस मॉडल यानी 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 15,990 रुपये और 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये रखी गई है। जबकि इसका टॉप मॉडल 19,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी पहली सेल 14 फरवरी से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर शुरू होगी।