1. मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल होना फोन में वायरस होने का संकेत है। वायरस फोन के बैकग्राउंड में चलता रहता है, इस ही वजह से इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ जाता है।
2. अगर आपके फोन में जरूरत से ज्यादा विज्ञापन आ रहे हैं तो समझ जाए कि आपके फोन में वायरस हो सकता है।
3. कई बार हैकर्स मैलिशियस ऐप के जरिए आपके फोन में मौजूद निजी डेटा को अपने सर्वर पर स्टोर करते हैं, जिससे बैटरी की खपत बढ़ जाती है। अगर आपके फोन की बैटरी भी तेजी से खत्म हो रही है तो संभव है कि आपके फोन में वायरस हो।
4. आपको आपकी होम स्क्रीन पर नए ऐप्स दिख रहे हैं तो मुमकिन है कि हैकर्स आप तक पहुंच गए हैं।
5. स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस कम होना भी वायरस होने का संकेत है। हालांकि, कई बार फोन की परफॉर्मेंस बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स की वजह से भी कम हो जाती है।