मौजूदा समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। आधार कार्ड के बिना बैंकिंग से लेकर एलपीजी सिलेंडर के लिए आवेदन करने तक जैसे कार्य नहीं किए जा सकते हैं। अगर यह दस्तावेज गुम हो जाए तो अच्छी खासी परेशानी खड़ी हो जाती है। लेकिन, अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस खबर में कुछ तरीके बताने वाले हैं, जिससे आप आधार कार्ड दोबारा प्राप्त कर पाएंगे।