
नई दिल्ली: गेमिंग स्मार्टफोन Asus ROG 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के इस सेकंड जेनरेशन स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर बिक्री के लिए उतारा जाएगा। इस स्मार्टफोन को पहली बार सेल के लिए 30 सितंबर को सुबह 11 बजे उपलब्ध कराया जाएगा।
Asus ROG 2 कीमत और ऑफर्स
भारत में Asus ROG 2 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है और 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 59,999 रुपये खर्च करने होंगे। फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने के दौरान अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से या एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Asus ROG 2 स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन में 6.59-इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED display है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080 x 2340) पिक्स्ल है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन में Gorilla Glass 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस का इस्तेमाल किया गया है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.9GHz है। फोन एंड्रॉइड पाई बेस्ड ROG UI पर ऑपरेट करता है।
Asus ROG 2 कैमरा
फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल और दूसरा वाइड एंगल 13 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाईफाई 802.11a/b/g/n/ac, WiFi-Direct, NFC, 3.5mm हैडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट और Bluetooth 5.0. दिया गया है।। अन्य फीचर की बात करें तो फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक भी मौजूद है। पावर के लिए हैंडसेट 6000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 4.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।