पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी, जो 18W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। इसकी बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी की माने तो इसे 10 मिनट करने पर 4.5 घंटे का टॉक-टाइम मिलेगा। फोन में मौजूद स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इसकी कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह कंपनी का बजट रेंज स्मार्टफोन होगा जिसे 12,000 रुपये की कीमत पर भारत में उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन इसकी सही कीमत की जानकारी कल लॉन्चिंग के बाद ही सामने आ पाएगी।