मोबाइल

Asus Zenfone Live L1 जल्द किया जाएगा पेश, 8000 से भी कम होगी कीमत

Asus ने अपने नए स्मार्टफोन Asus Zenfone Live L1 को जल्द लॉन्च करने जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने 17 मई की तारीख तय की है।

2 min read

नई दिल्ली: Asus ने अपने नए स्मार्टफोन Asus Zenfone Live L1 को जल्द लॉन्च करने जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने 17 मई की तारीख तय की है यानी इस फोन को zenfone 5 के साथ इंडोनेशिया में पेश किया जाएगा। asus zenfone live l1 ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो या गो पर चलेगा। इसमें फेस अनलॉक जैसे बेहतरीन फीचर शामिल हैं। इसे दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। वहीं इसे रोज पिंक, मिडनाइट ब्लैक, वाइट और ब्लू कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

asus zenfone live l1 को 1 जीबी और 2 जीबी रैम में पेश किया जा रहा है। इसमें16 जीबी स्टोरेज दिया जाएगा, जिसे 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए PDAF और LID फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं पावर के लिए 000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

asus zenfone live l1 में 5.99 इंच फुलएचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। रिपोर्ट के मुताबिक asus zenfone live l1 का 2 जीबी रैम वेरियंट ऐंड्रॉयड ओरियो आधारित जेनयूआई 5.0 पर चलता है और 1 जीबी रैम वेरिएंट एडिशन ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। माना जा रहा है कि भारत में इसे करीब 7,200 रुपए में पेश किया जा सकता है।

बता दें कि कनेक्टिविटी के लिए asus zenfone live l1 में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और ओटीजी के साथ माइक्रो-यूएसबी पोर्ट समेत कई बेहतरीन फीचर दिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही Asus ZenFone Max Pro M1 को पिछले महीने दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें पहला वेरिएंट 3जीबी रैम+ 32जीबी स्टोरेज में है, जिसकी कीमत 10,999 रुपए है। वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज में है, जिसकी कीमत 12,999 रुपए है। इसे दो कलर ऑप्शन मिड नाइट ब्लैक और ग्रे में पेश किया गया है। इसके स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Published on:
04 May 2018 11:38 am
Also Read
View All