नई दिल्ली: Airtel और Jio को टक्कर देने के लिए Vodafone ने अपने पुराने प्लान 348 रुपए को अपडेट करके 349 रुपए नया प्लान पेश किया है। 348 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को हर रोज 2.5 जीबी डेटा मिलता था, लेकिन अब इस नए प्लान के तहत यूजर्स को 3.5 जीबी डेटा हर रोज मिलेगा। माना जा रहा है कि Vodafone ने इस प्लान में बदलाव इसलिए किया है ताकि वो Idea और Airtel के नए प्लान को मात दे सकें।