10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jio ने 50 रुपए से कम का प्लान किया पेश, ले सकेंगे फ्री कॉलिंग का मजा

आज Jio और Airtel के सबसे सस्ते 50 रुपए से कम वाले प्लान की जानकारी आुपको देंगे। ताकी आप हाईस्पीड इंटरनेट के साथ फ्री कॉलिंग का भी मजा ले सकें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 26 Apr 2018, 4:18 PM IST

jio

नई दिल्ली: Reliance Jio और Airtel के बीच इन दिनों डेटा घमासान चल रहा है। यही वजह है कि ये दोनो टेलीकॉम कंपनियां आए दिन नए-नए प्लान पेश कर रही है। इतना ही नहीं डेटा के साथ फ्री कॉलिंग की भी सुविधा दे रही है। तो चलिए आज हम जियो और एयरटेल के सबसे सस्ते 50 रुपए से कम वाले प्लान की जानकारी आपसे साझा करेंगे, ताकी आप हाईस्पीड इंटरनेट के साथ फ्री कॉलिंग का भी मजा ले सकें।

यह भी पढ़ें- Gmail ने पेश किए कई नए फीचर, ऐसे करें यूज

Jio का ये दमदार प्लान

सबसे पहले बात करें Jio की तो 19 रुपए का एक प्लान यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जिसमें हर रोज 0.15 जीबी हाईस्पीड डाटा दिया जा रहा है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 एसएमएस का भी ऑप्शन है। इसके अलावा जियो 49 रुपए का भी प्लान लेकर आया है, जिसकी वैधता 28 दिनों की है और इसमें हर रोज एक जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो एप्स की भी सुविधा दी जा रही है। बता दें कि यह ऑफर सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए ही है।

यह भी पढ़ें- Facebook लेने जा रहा ये बड़ा एक्सन, अब Data चुराने वालों का होगा ये हालत

Airtel ने पेश किया ये प्लान

अब अगर बात करें एयरटेल की तो जियो को मात देने के लिए ठीक उससे मिलता दो प्लान बाजार में उतारा है। अगर पहले प्लान की बात करें तो एयरटेल ने 19 रुपए का प्लान यूजर्स के लिए पेश किया है जिसमें प्रतिदिन 200 एमबी डाटा दिया जा रहा है। इसकी भी वैधता दो दिन है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रहा है। वहीं 100 sms की भई सुविधा दी जा रही है। दूसरे प्लान की बात करें तो यह 49 रुपए का है। इसमें 3जीबी डेटा एक दिन में दिया जा रहा है। हालांकि इसे कुछ ही जगहों के लिए लॉन्च किया गया है।