नई दिल्ली: Facebook ने आखिरकार थर्ड पार्टी Apps के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है, जो इजाजत के बिना Facebook या इंस्टाग्राम से आपकी जानकारियां चुरा, साझा और लीक कर रहे हैं। मंगलवार देर रात कंपनी के डेवलपर द्वारा किए गए एक पोस्ट में फेसबुक ने कहा कि नए App जो आज से शुरू हुए हैं, वे फेसबुक पर बतौर उपयोगकर्ता पोस्ट करने में सक्षम नहीं होंगे।