आई-लाईफ नोटबुक और टैबलेट आधुनिक इन्टेल एटम क्वैड कोर प्रोसेसर, विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम, 2 जीबी डीडीआर 3 एल सिस्टम मैमोरी, 32 जीबी स्टोरेज, इंटेल एचडी ग्राफिक डिस्प्ले और 10 घंटे तक बैटरी लाईफ द्वारा पावर्ड हैं। सभी प्रोडक्ट इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि वे विंडोज 10 का शानदार अनुभव देते हैं और 1 साल की वारंटी के साथ आते हैं। जेडईडी सीरीज बिल्ट-इन स्पीकर एवं माईक, यूएसबी के लिए स्लॉट, एचडीएमआई और एक माइक्रो एसडी कार्ड रीडर के साथ आती है। जेडईडी बुक टैबलेट में फ्रंट और रियर कैमरा है जबकि जेडईडी एयर प्रो एवं प्रो लैपटॉप मॉडल्स में बिल्ट-इन वेबकैम है।