इससे पहले एयरटेल ने 219 रुपए का प्री-पेड प्लान पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 1.4जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल और हर रोज सौ मैसेज दिया जा रहा है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। हालांकि इस प्लान को रिचार्ज करने के लिए यूजर्स को माइ एयरटेल ऐप या कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा । वहीं अगर आप Airtel Hello Tunes नहीं चाहते हैं तो 199 रुपए का रिचार्ज करें। इसकी वैधता भी 28 दिन की है और इसमें अनलिमिटेड कॉल और हर दिन 1.4 जीबी डेटा मिलेगा।