गौरतलब है कि हाल ही में ओप्पो ने F7 पेश किया है, जिसमें 6.23 इंच की फुल एचडी प्लस एलटीपीएस आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है और गोरिल्ला ग्लास5 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन का एस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। ओप्पो F7 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज के दो वैरियंट में उपलब्ध है और इसमें पावर के लिए 3400 एमएएच की बैटरी लगी है।