माना जा रहा है कि जल्द ही CoolPad Cool 2 को भारत में भी उतारा जाएगा। गौरतलब है कि इस महीने ही CoolPad ने अपने दो नए स्मार्टफोन और लॉन्च किए थे, जिसमें Coolpad A1 और Coolpad Mega 4A शामिल हैं। इन्हें गोल्ड वेरियंट में लाया गया है। वहीं CoolPad A1 की कीमत 5,499 रुपए है, जबकि CoolPad Mega 4A की कीमत 4,299 रुपए रखी गई है।