
Samsung Galaxy S26 Ultra Launch Date and Specs India (Image Source: Samsung)
Samsung Galaxy S26 Ultra: दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 Ultra को लेकर चर्चाओं में है। रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, कंपनी इस सीरीज को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में जल्द पेश कर सकती है। अब तक सामने आई जानकारियों के अनुसार, Samsung अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज को फरवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में लॉन्च कर सकता है।
लीक्स की मानें तो 25 फरवरी 2026 को कंपनी का बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked आयोजित हो सकता है, जिसमें Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra को एक साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस इवेंट में Samsung के अन्य प्रीमियम प्रोडक्ट्स भी पेश किए जा सकते हैं।
बैटरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, बैटरी के मामले में इस बार कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। Galaxy S26 Ultra में पहले की तरह ही 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। जहां कुछ कंपनियां नई सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी अपना रही हैं, वहीं Samsung फिलहाल अपनी मौजूदा बैटरी टेक्नोलॉजी पर ही भरोसा करता नजर आ रहा है।
वायरलेस चार्जिंग
फोन में Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की चर्चा है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इसके लिए अलग से एक खास मैग्नेटिक केस की जरूरत पड़ सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 10MP टेलीफोटो लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस कैमरा सेटअप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
प्रोसेसर
लीक्स के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर न सिर्फ फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगा, बल्कि गेमिंग और मल्टीटास्किंग को भी काफी स्मूथ बना सकता है।
डिस्प्ले
फोन में हमेशा की तरह Samsung की टॉप-क्लास AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इसमें हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर ब्राइटनेस लेवल मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।
डिजाइन के मामले में Galaxy S26 Ultra अपने पिछले मॉडल जैसा ही नजर आ सकता है, लेकिन इसे पहले से थोड़ा ज्यादा स्लिम बनाया जा सकता है। लीक्स के अनुसार, फोन के किनारों और फिनिशिंग में छोटे बदलाव किए जा सकते हैं, जिससे इसे पकड़ना और भी आसान होगा।
यह Galaxy S25 Ultra की तुलना में थोड़ा पतला हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung ने अपने फोल्डेबल डिवाइसेज से मिली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर इस फोन को स्लिम बनाया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। Samsung ने अभी तक Galaxy S26 Ultra की लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आधिकारिक घोषणा के बाद इनमें बदलाव संभव है।
Published on:
04 Feb 2026 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
