मोबाइल

8,000 रुपये से कम कीमत में बिकेगा Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus

Flipkart Big Shopping Days सेल 8,000 रुपये से कम कीमत में मिलेगा Nokia 5.1 Plus Nokia 6.1 Plus पर मिलेगा 2000 रुपये का डिस्काउंट

2 min read
8,000 रुपये से कम कीमत में बिकेगा Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus

नई दिल्ली:Flipkart Big Shopping Days सेल ( फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डे ) में नोकिया के स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। इस दौरान नोकिया के स्मार्टफोन 8000 से भी कम कीमत में बेचे जाएंगे। अगर हैंडसेट खरीदने का मन है तो 15 मई का इंतजार करें। दरअसल Flipkart Big Shopping Days सेल का आयोजन 15 से 17 मई तक किया गया है।

Nokia 5.1 Plus

इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक सेल में मात्र 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि अभी इस फोन को 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 5.86 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है और इसमें MediaTek Helio P60 प्रोसेसर का इस्तेमाल है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है । फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पहला 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 3,060 एमएएच की बैटरी दी गयी है। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE,Wifi, ब्लूटूथ v4.2, GPS, USB Type-C और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है।

Nokia 6.1 Plus

इस स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में सेल के दौरान बेचा जाएगा। फिलहाल ये फोन 14,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ग्राहक फोन को ब्लू, ब्लैक और व्हाइट तीनों कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 5.8-इंच IPS LCD स्क्रीन है, जिसका आस्पेक्ट रेशयो 19:9 है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 SoC का इस्तेमाल है और फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है। फोन में 3060 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Published on:
11 May 2019 11:07 am
Also Read
View All