Amazon Freedom sale के दौरान मिल रही छूट Nokia 6.1 Plus पर रहा 6,000 रुपये का डिस्काउंट यह ड्यूल रियर कैमरा और 3,060mAh से है लैस
Nokia 6.1 Plus नई कीमत
HMD ग्लोबल ने Nokia 6.1 Plus को पिछले साल 15,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब मिल रहे डिस्काउंट के बाद फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह डिस्काउंट सिर्फ ब्लैक कलर वेरियंट पर है। वहीं, वाइट कलर वेरियंट अपने ऑरिजनल प्राइस 17,000 की कीमत पर मिल रह है। इसके अलावा फोन को ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है।
Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
Nokia 6.1 Plus में 5.8-इंच आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है, जिसका अस्पेक्ट रेशयो 19:9 का है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 SoC है। इसके अलावा स्मार्टफोन में Adreno 509 GPU है। Nokia 6.1 Plus एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर काम करता है। यह फोन 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है और इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड 9 पाई के भी अपडेट्स मिल जाएंगे।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3,060 एमएएच की बैटरी दी गई है।