25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 + लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 + को अमरीका में लॉन्च किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। भारत में इन दोनों स्मार्टफोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

2 min read
Google source verification
samsung

नई दिल्ली:Samsung ने अपने Galaxy Note 10 सीरीज को न्यू यूॉर्क शहर में आयोजित गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च कर दिया है। इनमें Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Plus को पेश किया गया है। कंपनी के यह दोनों ही स्मार्टफोन में मौजूदा स्पेशिपिकेशंस डिस्प्ले, बैटरी, स्क्रीन साइज, रैम और स्टोरेज को छेड़ कर एक जैसे ही हैं।

Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Plus कीमत

Galaxy Note 10 के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 949 डॉलर लगभग (67,400 रुपये) है। दूसरी तरफ Galaxy Note 10 Plus के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,099 डॉलर लगभग (78,100 रुपये) और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,119 डॉलर लगभग (85,200 रुपये) है। दोनों ही मॉडल को 23 अगस्त से अमरीकी मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में इनकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Plus डिस्प्ले और बैटरी

Galaxy Note 10 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन (2280x1080) पिक्सल का है। वहीं, Galaxy Note 10 Plus अब तक के नोट सीरीज के सबसे बड़े 6.8 इंच डिस्प्ले साइज के साथ आता है। इसका रिजॉल्यूशन (3040x1440) पिक्सल का है। पावर के लिए Galaxy Note 10 में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। जबकि Galaxy Note 10 Plus 4300 एमएएच बैटरी के साथ आता है।

Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Plus स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

सैमसंग के यह दोनों ही स्मार्टफोन अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। इनमें कंपनी ने हेडफोन जैक नहीं दी है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरे दिया गया है। इनमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल का एफ/2.1 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस है। इसके साथ दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस है। यह एफ/1.4-एफ/2.4 वेरिएबल अपर्चर के साथ आता है। तीसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसमें एफ/ 2.2 अपर्चर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

यह भी पढ़ें: Samsung ने The Frame और Smart 7-in-1 टीवी को भारत में किया लॉन्च, जानें कीमत