Amazon Great India Festival सेल 4 अक्टूबर तक चलेगी इस बैंक के कार्ड पर मिल रहा 10% का डिस्काउंट OnePlus 7 डुअल रियर कैमरा और 3700mAh बैटरी से है लैस
नई दिल्ली: OnePlus 7T को भारत में 37,999 रुपये की कीमत में हाल ही में लॉन्च किया गया है। लेकिन बेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन के तौर पर OnePlus 7 को फिलहाल सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन ( Amazon ) पर चल रहे Great India Festival सेल के दौरान इस स्मार्टफोन को 29,999 रुपये में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। कंपनी की यह सेल 4 अक्टूबर तक चलेगी। इसके अलावा इसकी खरीदारी पर कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
OnePlus 7 ऑफर्स
OnePlus 7 की खरीदारी पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एसबीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर इंस्टेंट 10% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन को ईएमआई और 13,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर पर खरीदा जा सकता है।
OnePlus 7 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
स्मार्टफोन 6.41 इंच वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। यह ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड oxygenOS ओएस पर काम करता है। इसमें लेटेस्ट ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल सोनी IMX586 सेंसर और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में OnePlus 6T की तरह ही 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।