नई दिल्ली: Google ने आज अपना डूडल महान मनोचिकित्सक डॉ. हरबर्ट क्लेबर ( Dr. Herbert Kleber ) को समर्पित किया है। आज के ही दिन 23 साल पहले क्लेबर को नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन में चुना गया था। क्लेबर अमरीका के जानें-मानें मनोचिकित्सक थें और उन्होंने नशे की लत को चिकित्सा स्थिति के रुप में देखा था। इसके अलावा वह लोगों को नशे की लत से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते थें।