Honor ने Dussehra Sale का आयोजन किया है जो 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान कंपनी अपने स्मार्टफोन को मात्र 1 रुपये में खरीदने का मौका देगी।
नई दिल्ली:Honor ने Dussehra Sale का आयोजन किया है जो 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान कंपनी अपने स्मार्टफोन को मात्र 1 रुपये में खरीदने का मौका देगी। इसके लिए यूजर्स को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस दौरान कंपनी कूपन भी ऑफर करेगा। जहां यूजर्स को 20,000 रुपये की खरीद पर 1,000 रुपये का कूपन, 10,000 रुपये की खरीद पर 500 रुपये का कूपन और 5,000 रुपये की खरीद पर 300 रुपये का कूपन मिलेगा।
Honor ने Dussehra Sale में Honor 7S पर 2,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसे ग्राहक 11 अक्टूबर को मात्र 6,499 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। साथ ही कूपन का यूज करके ग्राहक 300 रुपये का फायदा भी ले सकते हैं। वहीं Honor 9N के दोनों वेरिएंट पर 4,000 का डिस्काउंट है, जिसे 11 अक्टूबर को महज 11,999 रुपये और 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही 500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट कूपन का भी लाभ मिलेगा।
Honor 7A को 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसपर 300 रुपये का कूपन मिलेगा। Honor 9 Lite को 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 9,999 रुपये की कीमत अपना बना सकते हैं। इसपर भी 300 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट कूपन मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स वेबसाइट पर गेम खेलकर भी गिफ्ट जीत सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस सेल में एक रुपये में Honor 7A, Honor 8 Pro और Honor Band 3 को बेच सकते है। इस दिनों स्मार्टफोन को 12 और 15 तारीख को सुबह 11:45 बजे सेल में लगाया जाएगा। वहीं अगर MobiKwik के जरिए Honor 7S, honor play , Honor 9N, Honor 10, Honor View 10, Honor 7X, Honor 7A, Honor 9 Lite, Honor 7C, Honor 5X और Honor 8 Pro का भुगतान करते हैं तो 20% का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।