Nokia 7.1 में 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी पैनल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस हैंडसेट को 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 32 जीबी और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है।