मोबाइल

HTC Desire 12 और Desire 12+ में कम कीमत के साथ आईफोन X जैसे हैं फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने HTC डिजायर 12 और HTC डिजायर 12 प्लस लॉन्च किए हैं, यहां जानिए कैसे हैं ये दोनों स्मार्टफोन और कैसे हैं इनके फीचर्स

2 min read
Mar 21, 2018

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने दो लेटेस्ट स्मार्टफोन एचटीसी डिजायर 12 और एचटीसी डिजायर 12 प्लस लॉन्च किए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और अप्रैल तक ये स्मार्टफोन्स बिक्री के लिए तैयार हो जाएंगे। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स में बेहतरीन टेक्नोलॉजी यूज की है और नए फीचर्स शामिल किए हैं। आइए जानते हैं कैसे हैं ये दोनों स्मार्टफोन और इनके फीचर्स कितने दमदार हैं।

एचटीसी डिजायर 12
एचटीसी डिजायर 12 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस 5.5 इंच की एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर पर रन करने वाले इस स्मार्टफोन में 2/3 जीबी रैम और 16/32 जीबी इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी सेंसर और फेस अनलॉक डिटेक्शन फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में जीपीएस, कैट 4 एलटीई, 3.5 एमएम जैक और माइक्रोयूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में दी गई 2730 एमएएच की बैटरी लंबे समय तक चल सकती है। एचटीसी डिजायर 12 की शुरुआती कीमत 185 यूरो यानी कि लगभग 14,800 रुपये है। ये स्मार्टफोन ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें

ब्रेकिंग न्यूज : सूने मकान से लाखों का सामान ले गए चोर

एचटीसी डिजायर 12प्लस
एचटीसी डिजायर 12प्लस में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस 5.99 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर पर रन करने वाले इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। बात करें कैमरे की तो इस स्मार्टफन में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फेस अनलॉक डिटेक्शन के खास फीचर्स के साथ रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में जीपीएस, कैट 4 एलटीई, 3.5 एमएम जैक, माइक्रोयूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में 2956 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि लंबे समय तक चल सकती है। एचटीसी डिजायर 12 प्लस की शुरुआती कीमत 235 यूरो यानी कि लगभग 18,900 रुपये है। ये स्मार्टफोन ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें

Meizu लेकर आ रही 2 रीयर कैमरे वाला 15 Plus स्मार्टफोन
Updated on:
21 Mar 2018 10:44 am
Published on:
21 Mar 2018 10:39 am
Also Read
View All