मोबाइल

21 सितंबर से iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR की होगी प्री-बुकिंग

iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR की प्री-बुकिंग 21 सितंबर और 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

2 min read
21 सितंबर से iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR की होगी बुकिंग

नई दिल्ली: Apple ने अपने तीन हैंडसेट iPhone XS, iPhone Xs Max और iPhone XR को 12 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है और अब इसकी प्री-बुकिंग को लेकर चर्चा तेज हो गयी है। इसकी प्री-बुकिंग के लिए आपको यूजर्स को एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर (Airtel.com) पर जाना होगा। iPhone XS और iPhone XS Max की प्री-ऑर्डर बुकिंग 21 सितंबर और iPhone XR की प्री-बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

ये भी पढ़ें

महज 2 मिनट के इस वीडियों में देखें Apple के 3 नए iPhone, जानें सबकुछ

बता दें कि लॉन्चिंग के दौरान इस बात का एलान किया गया था कि iPhone XS व iPhone XS Max की सेल 28 सितंबर से होगी और iPhone XR की बिक्री 26 अक्टूबर से होगी। यह तो सभी लोग जानते हैं कि तीनों हैंडसेट डुअल सिम को सपोर्ट करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आईफोन का एक मॉडल eSIM और एक फिजकल सिम सपोर्ट करता है। बता दें कि भारत में सिर्फ Jio और Airtel ही eSIM की सुविधा देते हैं।

iPhone XR

इसे 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरूआती कीमत 76,900 रुपये रखी गयी है। वहीं 128जीबी वेरिएंट की कीमत 81,900 रुपये और 256जीबी वेरिएंट की कीमत 91,900 रुपये रखी गयी है। इसे ग्राहक Black, White, Red, Yellow, Blue और Coral कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

iPhone XS

इसे भी तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 64जीबी, 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज शामिल हैं। इसकी कीमत 99,900 रुपए, 1,14,900 रुपये और 1,34,900 रुपये रखी गयी है।

iPhone XS Max

इस हैंडसेट को भी 64जीबी, 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इसकी कीमत 1,09,900 रुपए, 1,24,900 रुपये और 1,44,900 रुपये रखी गयी है। इसे तीन कलर ऑप्शन Silver, Space Gray और Gold में खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Apple ने 6 कलर में लॉन्च किया iPhone XR, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Updated on:
15 Sept 2018 03:31 pm
Published on:
15 Sept 2018 01:18 pm
Also Read
View All