मोबाइल

‘Jio Celebration Pack’ लॉन्च, फ्री में मिलेगा 8GB डेटा

रिलायंस ने 'Jio Celebration Pack’ किया लॉन्च। फ्री में मिलेगा 8GB डेटा। इस ऑफर की आखिरी तारीख है 17 मार्च।
2 min read
Jio Celebration Pack
'Jio Celebration Pack’ लॉन्च, फ्री में मिलेगा 8GB डेटा

नई दिल्ली:रिलायंस जियो के साथ होली रंग में रंगने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए ‘Jio Celebration Pack’ लॉन्च किया है। इसके तहत यूजर्स को 8GB डेटा फ्री में मिलेगा। इस पैक की शुरुआत 14 मार्च से हो गयी है। ग्राहक इसका लाभ 17 मार्च 2019 तक ले सकते हैं। अगर आप भी इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको अपने फोन में My Jio ऐप डाउनलोड करना होगा।

ऐसे मिलेगा 8GB डेटा

इस ऑफर के तहत यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा फ्री में मिलेगा। यानि 14 से 17 मार्च के बीच चलने वाले इस ऑफर में यूजर्स को कुल 8GB डेटा फ्री में मिलेगा। बता दें कि यह ऑफर जियो प्राइम मेंबर्स के लिए पेश किया गया है। इसका लाभ लेने के लिए आपको जियो ऐप में जाना होगा और फिर टॉप लेफ्ट में hamburger मेन्यू पर क्लिक करना होगा, जहां आपको My Plan सेक्शन दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें- Reliance Jio के ये हैं सबसे सस्ते प्लान, 3 महीने की वैधता, हर दिन 2GB डेटा

इसके बाद अगर आप में कॉम्लिमेंट्री डेटा पैक एक्टिवेट होगा तो जियो सेलिब्रेशन पैक 2GB डेली डाटा के साथ दिखाई देगा, जो आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। गौरतलब है कि Reliance Jio मात्र एक ऐसी कंपनी है जो यूजर्स को सबसे सस्ते में डेटा, कॉलिंग का फायदा देती है और यही वजह है कि अन्य कंपनियां भी जियो को मात देने के लिए और अपने यूजर्स को बनाए रखने के लिए सस्ते प्लान के साथ बेहतर डेटा और कॉलिंग का लाभ देना शुरू कर दी है।

Published on:
15 Mar 2019 11:16 am