5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारी पड़ेगा Credit Card का इस्तेमाल, 1 अप्रैल से बदल रहा है नियम

* HDFC बैंक ने फैसला किया है कि अगर यूजर्स क्रेडिट कार्ड का लेट भुगतान करते हैं तो उन्हें ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा * HDFC बैंक की वेबसाइट के अनुसार इस नए नियम को 1 अप्रैल से लागू किया जा रहा है * अगर बैंक स्टेटमेंट बैलेंस 25000 रुपए से ज्यादा है, तो आपको 950 रुपए देने पड़ सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 9 Mar 2019, 8:39 PM IST

HDFC

भारी पड़ेगा Credit Card का इस्तेमाल, 1 अप्रैल से बदल रहा है नियम

नई दिल्ली:ATM कार्ड का आज के समय में हर कोई इस्तेमाल करता है और अगर आप भी करते हैं तो यह खबर खासकर आपके लिए है, क्योंकि HDFC बैंक अपने नियम में बदलाव करने जा रहा है और अपने यूजर्स को बड़ा झटका देने जा रहा है। कंपनी ने फैसला किया है कि अगर यूजर्स क्रेडिट कार्ड का लेट से भुगतान करते हैं तो उन्हें ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। इस नए नियम को 1 अप्रैल से लागू किया जा रहा है। इसकी जानकारी HDFC बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।

यह भी पढ़ें- Jio को टक्कर देगा Vodafone का नया प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग व डेटा

अब इतना देना होगा लेट पेमेंट चार्ज

अगर आपका स्‍टेटमेंट बैलेंस 501 से 5000 रुपए के बीच है तो आपको लेट पेमेंट करने पर 400 रुपए की जगह 500 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा 5001 से 10000 रुपए के बीच है तो आपको 500 रुपए के जगह 600 रुपए देने होंगे और अगर आपका स्‍टेटमेंट बैलेंस 10,000 से 25,000 रुपए के बीच है तो 750 रुपए की जगह 800 रुपए देने होंगे। अगर स्टेटमैंट बैलेंस 25000 रुपए से ज्यादा है तो आपको 750 रुपए के बजाए 950 रुपए देने होंगे।

यह भी पढ़ें- Jio के 4G स्पीड को मिनटों में बढ़ाने का आसान तरीका, बस करनी होगी ये सेटिंग

यह भी पढ़ें- Jio App के जरिए अब कर सकते हैं आसानी से डेटा ट्रांसफर, फॉलों करें ये स्टेप

गौरतलब है कि ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बैंक का ये फैसला ग्राहकों को चूना लगा सकता है या ये कहें कि टेंशन बढ़ा सकता है। क्योंकि ज्यादातर लोग महंगे सामान खरीदने के लिए कार्ड का इस्तेमाल करते हैं ऐसे में कई बार उन्हें ईएमआई देने में लेट हो जाता है जिसकी वजह से उन्हें लेट चार्ज देना पड़ता है।