नई दिल्ली:Reliance Jio अपने यूजर्स को खुश करने का एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहता है। इस बीच कंपनी ने सस्ते प्लान और ऑफर्स की जगह अपने यूजर्स के लिए कुछ नया करने जा रहा है। दरअसल, कंपनी अपने एक ऐप के जरिए अब किसी भी यूजर को डेटा भेजने और रिसीव करने का मौका दे रहा है। इस ऐप का नाम "Jio Switch" ऐप है। डाटा ट्रांसफर ही नहीं बल्कि किसी भी साइज के फोटो, वीडियो और म्यूजिक फाइल को भी आसानी से शेयर कर सकते हैं।