मोबाइल

Jio phone 2 की आज सेल, मिल रहा जबरजस्त कैशबैक

Jio phone 2 को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में लगाया जा रहा है। इससे पहले फोन को सेल में लगाया गया था, जहां चंद मिनटों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

2 min read
Jio phone 2 की आज सेल, मिल रहा जबरजस्त कैशबैक

नई दिल्ली: Jio phone 2 को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में लगाया जा रहा है। इससे पहले फोन को सेल में लगाया गया था, जहां चंद मिनटों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस फीचर फोन को ग्राहक दोपहर 12 बजे Jio.com से खरीद सकते हैं। Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये रखी गयी है। अगर ग्राहक इस फोन का भुगतान पेटीएम से करते हैं तो उन्हें 200 रुपये का कैशबैक ऑफर का लाभ मिलेगा। जियो फोन का शुरुआती प्लान 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये का है। इस प्लान का लाभ दोनों जियो फोन के यूजर्स उठा सकते हैं।

jio phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: बेटे की सगाई के बाद मुकेश अंबानी का बड़ा धमाका, हिल गई टेलीकॉम इंडस्ट्री

फोन को रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आपको My Jio ऐप या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद Get Now के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और एड्रेस भरना होगा (ताकि फोन को आपके घर डिलीवर कराया जा सकें)। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद 2,999 रुपये का भुगतान करे। बता दें कि डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ही भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें

Reliance JIO ने किया अब तक सबसे बड़ा ऐलान, ग्राहकों को मिलेेंगे ये सारे फायदे
Published on:
01 Nov 2018 09:33 am
Also Read
View All