मोबाइल

30 अगस्त को Jio Phone 2 की दूसरी सेल, यहां से खरीदें फोन

Jio Phone 2 को अगर 16 अगस्त को खरीद नहीं सकें तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस फोन को कल यानी 30 अगस्त को फिर से फ्लैश सेल लगाया जा रहा है।

2 min read
30 अगस्त को Jio Phone 2 की दूसरी सेल, यहां से खरीदें फोन

नई दिल्ली: अगर Jio Phone 2 को 16 अगस्त को खरीद नहीं सकें तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस फोन को कल यानी 30 अगस्त को फिर से फ्लैश सेल लगाया जा रहा है। पहले सेल के दौरान यह फोन चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। ऐसे में कई लोग इसे खरीने से चुक गए। इसलिए कंपनी ने इसे दोबारा सेल में लगाया है। Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये रखी गयी है।

ये भी पढ़ें

इस वजह से लोग Jio Phone के हैं दीवाने, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

jio phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।

फोन को रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आपको MyJio ऐप या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद Get Now के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और एड्रेस भरना होगा (ताकि फोन को आपके घर डिलीवर कराया जा सकें)। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद 2,999 रुपये का भुगतान करे। बता दें कि डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ही भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें

JioPhone में अब यूज कर सकते हैं WhatsApp, यहां से App करें डाउनलोड
Published on:
29 Aug 2018 12:22 pm
Also Read
View All