बता दें कि Youtube पर वैसे कई ऐसे ट्रिक मौजूद हैं ,जिसकी मदद से आप अपने जियो फोन में आसानी से व्हाट्सएप शुरू कर सकते हैं। गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने ऐलान किया है कि वो आने वाले दिनों में अपने Jio Phone और jio phone 2 यूजर्स के लिए फेसबुक, वॉट्सऐप और यूट्यूब सपॉर्ट जारी करेगा। लेकिन अभी तक सिर्फ Jio Phone में यूट्यूब और फेसबुक के लिए सपॉर्ट रोलआउट किया है यानी फोन में अभी फेसबुक, डायरेक्शन के लिए गूगल मैप्स और यूट्यूब पर विडियो देख सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को Jio Phone के ऐप स्टोर में जाकर यूट्यूब, फेसबुक और गूगल मैप्स ऐप डाउनलोड करना होगा।