19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gadgets / Mobile / भारत में इस हफ्ते Galaxy Note 9 और Xiaomi Poco F1 समेत 5 शानदार स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

भारत में इस हफ्ते Galaxy Note 9 और Xiaomi Poco F1 समेत 5 शानदार स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

Nokia 6.1 Plus, Xiaomi Poco F1, Oppo F9 Pro और Samsung Galaxy Note 9 व Infinix जैसे नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 20 Aug 2018, 1:33 PM IST

samsung

भारत में Galaxy Note 9 और Xiaomi Poco F1 समेत 5 शानदार स्मार्टफोन होने जा रहे लॉन्च

नई दिल्ली: इस महीने के आखिरी में भारत में ये दमदार स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, जिनमें Nokia 6.1 Plus, xiaomi poco f1 , oppo f9 pro और SAMSUNG GALAXY NOTE 9 व Infinix का नया स्मार्टफोन शामिल है। हालांकि Infinix कौन सा फोन लॉन्च करने वाला है इसकी कोई जानकारी नही है।

Nokia 6.1 Plus को कल यानी 21 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 5.8-इंच की डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशयो 19:9 का है। यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर काम करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए रियर में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर के लिए फोन में 3,060 एमएएच की बैटरी दी गई है। माना जा रहा है कि भारत में फोन को 20 हजार की कीमत में पेश किया जा सकता है।

Xiaomi Poco F1 को 22 अगस्त को भारत में पेश किया जाएगा। इसमें 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। फोन एंड्रॉयड ओरिओ 8.0 पर चलता है। इस फोन को 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकते है। फोन में 6 जीबी रैम दिया जाएगा। हालांकि कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है 40 हजार रुपये कीमत हो सकती है।

Oppo F9 Pro को कल भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसकी भारत में शुरूआती कीमत 23,300 रुपये हो सकती है। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और यह फोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 स्किन पर चलता है। यह हैंडसेट 4जीबी व 6जीबी रैम वेरिएंट में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। पावर के लिए 3500 एमएएच की बैटरी दी गयी है।फोटोग्राफी के लिए रियर में 16 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

Samsung Galaxy Note 9 में 6.4 इंच स्क्रीन दी गई है। इस हैंडसेट को 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया जाएगा। एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 12-12 मेगापिक्सल के दो कैमरे और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।