
नई दिल्ली: वियतनाम की मोबाइल निर्माता कंपनी Mobiistar ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन X1 Notch लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट 2 जीबी रैम व16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम व32 जीबी स्टोरेज में पेश किया है। इनकी कीमत कमश: 8,499 रुपये और 9,499 रुपये है। फोन में डुअल कलर ग्लास बैक के साथ स्लीक कर्व्ड ग्लास डिजाइन दिया गया है। आइए जानते हैं Mobiistar X1 Notch के फीचर्स के बारे में…
Mobiistar X1 Notch ऑफर
इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो की तरफ से इस हैंडसेट पर 2200 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को मुफ्त वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड डाटा और रोजाना 100 एसएमएस का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही जियो एप्स सब्सक्रिप्शन का लाभ भी मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को 198 या 299 रुपये वाला रिचार्ज कराना होगा। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ग्रेडिएंट शाइन, मिडनाइट ब्लैक और सैफियर ब्लू कलर ऑप्शंस के साथ खरीद सकते हैं।
Mobiistar X1 Notch स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी प्लस आईपीएस फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है। यह हैंडसेट मीडियाटेक हेलियो A22 प्रोसेसर पर चलता है। यह स्मार्टफोन फुल व्यू नॉच डिस्प्ले और ड्यूल सिम के साथ आता है। इसमें ड्यूल VoLTE फीचर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3020 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में सिक्योरिटी के लिहाज से फेस अनलॉक फीचर और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें डुअल 4G VoLTE का सपोर्ट मिलेगा जिसका मतलब आप इसमें एकसाथ दो जिओ VoLTE सिम भी लगा सकते हैं।