22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए Mi TV 4X Pro और Mi TV 4A Pro टीवी, जानें कीमत

इनमें बड़े स्क्रीन वाला मॉडल 4K रेज्यूलेशन को सपोर्ट करता है, जबकि छोटी स्क्रीन वाला मॉडल फुल एचडी पैनल के साथ आता है।

2 min read
Google source verification
xiaomi

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए Mi TV 4X Pro और Mi TV 4A Pro टीवी, जानें कीमत

नई दिल्ली: चाइनीज कंपनी Xiaomi ने भारतीय मार्केट में अपने पांच साल पूरे कर लिए हैं। अब कंपनी ने Mi TV 4X Pro 55 और Mi TV 4A Pro 43 को भारत में लॉन्च किया है। यह दोनों एंड्रॉयड टीवी हैं जो कंपनी के इंटरफेस पर चलते हैं। 55 इंच वाले टीवी में 2 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, 43 इंच वाले टीवी में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इनमें बड़े स्क्रीन वाला मॉडल 4K रेज्यूलेशन को सपोर्ट करता है, जबकि छोटी स्क्रीन वाला मॉडल फुल एचडी पैनल के साथ आता है।

Mi TV 4X Pro 55 और Mi TV 4A Pro 43 कीमत

भारत में 4X Pro 55 इंच टीवी को 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, 4A Pro 43 इंच टीवी को 22,999 रुपये में पेश किया गया है। ग्राहक इन डिवाइस को Mi.com और Mi Home से खरीद सकते हैं। साथ ही इन्हें एक्सक्लूसिव फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। शाओमी के इन दोनों टीवी को 15 जनवरी दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।

Mi TV 4X Pro 55 और Mi TV 4A Pro 43 फीचर्स

Mi TV 4X Pro 55 इंच टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट पैनल (48400x2160) p4K HDR पैनल के साथ दिया गया है। इसमें मटैलिक ग्रे फिनिश और सुपर नैरो बेजल्स दिए गए हैं। यह टीवी एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इसके ख़ास फीचर्स की बात करें तो इसमें एआई-ओरिएंटेड वॉयस रिकॉग्निशन और दो 20W स्पीकर शामिल हैं।

Mi TV 4A Pro 43 इंच डिस्प्ले का रेज्यूलेशन(1920x1080) फुल एचडी पैनल है जिसमें 60MHz रिफ्रेश रेट के साथ वाइड-व्यूइंग ऐंगल दिया गया है। इसमें भी 20W स्पीकर दिए गए हैं। यह टीवी एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इसमें एमलॉजिक चिपसेट, पैचवॉल, ब्लूटूथ और गूगल वॉयस सर्च का ऑप्शन दिया गया है। इस टीवी में मल्टिपल कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी दिए गए हैं।