मोबाइल

4GB रैम के साथ Moto Z3 Play लॉन्च, इन फीचर्स से लैस है स्मार्टफोन

Moto Z3 Play को लॉन्च कर दिया गया है और इसमें 6 इंच फुल HD+ (1080x2160 pixels) की डिस्प्ले है।

2 min read
4GB रैम के साथ Moto Z3 Play लॉन्च, इन फीचर्स से लैस है स्मार्टफोन

नई दिल्ली: Moto G6 और Moto G6 Play के बाद Moto Z3 Play को लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को 6 इंच फुल HD+ (1080x2160 pixels) की डिस्प्ले है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। और इसका स्नैपड्रैगन 636प्रोसेसर है। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Moto G6 और G6 Play आज भारत में हुआ लॉन्च, यहां जानिए फीचर

कंपनी इस स्मार्टफोन को 4GB रैम और 32GB व 64GB के दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है। स्टोरेज को एसडीकार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए Moto Z3 play के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं जो अपर्चर एफ/1.7 के साथ 12 MP और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 MP का है। वही सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 MP का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v5.0, USB Type-C, 3.5mm हैडजैक जैसे बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। इस फोन का डाइमेंशन 156.5 x 76.5 x 6.7 मिलीमीटर है और फोन में पावर के लिए 3000mAh की बैटरी दी गई है। Moto Z3 Play डीप इंडिगो कलर में उतारा गया है।

बता दें कि 4 जून को Moto g6 और Moto g6 play को लॉन्च किया गया है। Moto 5S Play में 5.7 इंच एचडी+ डिस्प्ले है और यह ऐंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे 128 जीबी तक एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर कैमरा दिया गया है।

Moto G6 को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 5.7 इंच फुल एचडी+ स्क्रीन है। फोटोग्राफी के लिए 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

ये भी पढ़ें

Moto 1s लॉन्च, 4GB रैम वेरिएंट के साथ मिल रहे ये दमदार फीचर
Published on:
07 Jun 2018 12:32 pm
Also Read
View All