
नई दिल्ली:Nubia Red Magic 3 लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस गेमिंग स्मार्टफोन को आज शाम 6:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) के साथ साझेदारी की है। इसका मतलब है कि फोन को भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें इस हैंडसेट को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है।
Nubia Red Magic 3 कीमत
Nubia Red Magic 3 को चीन में तीन वेरिएंट में पेश किया गया था। इसके 6 जीबी रैम की कीमत 3,199 युआन करीब (33,000 रुपये) , 8 जीबी रैम की कीमत 3499 युआन करीब (36,200 रुपये) और 12 जीबी रैम की कीमत 4299 युआन करीब (44,500 रुपये) रखी गई थी। भारत में इस स्मार्टफोन को 27,000 रुपये के शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग के बाद भी सही कीमत की जानकारी सामने आ सकेगी। चीन में इस स्मार्टफोन को Black, Red, Camouflage और Blue एंड Red Gradient कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Nubia Red Magic 3 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
Nubia Red Magic 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.65 इंच फुल एचडी प्लस HDR AMOLED डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें क्वालकोम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है, जो Nubia’s software additions है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में के रियर में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गयी है, जो 30W क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन को 10 मिनट चार्ज करके एक घंटे तक गेम खेल सकते हैं।