मोबाइल

OnePlus 6T की प्री-बुकिंग शुरू, लॉन्चिंग से पहले मिल रहा दमदार ऑफर

OnePlus 6T की प्री-बुकिंग शुरू हो गयी है। इसके ग्राहक Amazon India से बुक करा सकते हैं। इस फोन को 17 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

2 min read
OnePlus 6T की प्री-बुकिंग शुरू, लॉन्चिंग से पहले मिल रहा दमदार ऑफर

नई दिल्ली:oneplus 6t की प्री-बुकिंग शुरू हो गयी है। इसके ग्राहक Amazon India से बुक करा सकते हैं। इस फोन को 17 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर यूजर्स 30 अक्टूबर तक इस फोन को बुक करते हैं तो उन्हें ऑफर के तहत OnePlus टाइप-सी इयरफोन और Amazon की तरफ से 500 रुपये का कूपन मिलेगा, जिसे शॉपिंग में यूज कर सकते हैं।

बता दें कि OnePlus 6T की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon India पर की जाएगी। लॉन्चिंग से पहले लीक हुई रिपोर्ट की मानें तो OnePlus 6T में 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन की डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। हैंडसेट में पावर के लिए 3700mAh की बैटरी दी गयी है, जो डैश चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

OnePlus 6T को 6 GB रैम व 64 GB स्टोरेज, 8 GB रैम व 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम व 256 GB स्टोरेज में पेश किया जाएगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए OnePlus 6T के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 16 मेगापिक्सल और दूसरा 20 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है।

गौरतलब है कि 10 अक्टूबर से अमेजॉन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आयोजन हो रहा है , जहां OnePlus 6 को सिर्फ 29,999 रुपये में खरीदा का मौका मिलेगाहै, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 34,999 रुपये है। इतना ही नहीं कंपनी फोन खरीदने पर नो कॉस्ट EMI, ऐक्सचेंज ऑफर और मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट वॉरंटी भी मिलेगी।

वहीं अगर SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल खरीदारी के दौरान करते हैं तो 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा। साथ ही OnePlus 6 ग्राहकों को ई-बुक्स के लिए 500 रुपये की कीमत के क्रेडिट, प्राइम विडियो स्ट्रीमिंग पर 250 रुपये कैशबैक, कोटक की तरफ से 12 महीने का डैमेज इंश्योरेंस फ्री और आइडिया सेल्युलर की तरफ से 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

अक्टूबर में दस्तक देंगे ये जबरदस्त स्मार्टफोन्स, जानें फीचर्स
Published on:
08 Oct 2018 01:24 pm
Also Read
View All