नई दिल्ली: अगर आप कोई स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। अक्टूबर महीने में लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियां इस साल के सबसे बेहतर हैंडसेट्स को लॉन्च करने वाली हैं। इनमें oneplus 6t , Huawei Mate 20 Pro, xiaomi black shark 2 और razer phone 2 स्मार्टफोन्स शामिल हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि इन आने वाले स्मार्टफोन्स को कंपनी किन-किन फीचर्स के साथ लॉ़न्च करेगी।