ओप्पो ए33 के 3 प्लस 32जीबी वेरिएंट को 11,990 रुपए में होगा उपलब्ध फोन में पीछे की ओर है एआई ट्रिपल कैमरा सेटअप, 5000एमएएच की बैटरी
नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माण कंपनी ओप्पो ने बुधवार को ओप्पो ए33 ( OPPO A33 ) को 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ भारत में लॉन्च किया। ओप्पो ए33 के 3 प्लस 32जीबी वेरिएंट को 11,990 रुपए में सेल के लिए फ्लिपकार्ट और सभी प्रमुख रिटेल आटलेट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। जहां फोन का प्रमुख कैमरा 13 मेगापिक्सल है। वहीं दूसरी ओर 5000 एमएएच की बैटरी भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा अगर आप कुछ बैंकों के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर फोन की खरीदारी करेंगे तो आपको 5 फीसदी का कैशबैक भी उपलब्ध कराया जाएगा। आइए आपको भी बताते हैं कि इस फोन की क्या-क्या खासियत हैं।
फोन की कुछ खासियत
स्मार्टफोन को 90 हट्र्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.5 इंच के एक पंच ***** स्क्रीन के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। फोन में पीछे की ओर एआई ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 13एमपी का मेन कैमरा, 2एमपी का डेप्थ कैमरा और एक 2एमपी का मैक्रो लेंस भी है। फोन में सेल्फी के लिए 8एमपी का एक फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। यह स्नैपड्रैगन 460 मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है, जिसमें 3 जीबी एलपीपीडीआर 4 एक्स रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है।
5000 एमएएच बैटरी
अधिक स्टोरेज के लिए डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की भी सुविधा मौजूद है।ओप्पो ए33 को 18 वार्ट फास्ट चार्ज के साथ 5000एमएएच शक्तिशाली बैटरी के साथ पेश किया गया है, जिसे एक ही बार चार्ज कर आप सुबह से शाम तक फोन को चला सकते हैं। इन सबके अलावा, ओप्पो ए33 को कलरओएस 7.2 के साथ लाया गया है, ताकि प्रतिदिन के हिसाब से इसके इस्तेमाल में बेहतरी लाया जा सके।
5 फीसदी का कैशबैक
अगर आप कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई या डेबिड कार्ड से ईमाआई कराते हैं तो आपको 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा यह सुविधा आरबीएल बैंक (क्रेडिट कार्ड ईएमआई और नॉन ईएमआई), बैंक ऑफ बड़ौदा (क्रेडिट कार्ड ईएमआई) और फेडेरल बैंक (डेबिट कार्ड ईएमआई) से ग्राहकों को एक्सट्रा 5 फीसदी तक का कैशबैक भी मिल सकता है।