मोबाइल

लॉन्च हुआ Oppo का A53 5G स्मार्टफोन, कम कीमत में कंपनी ने दिए ऐसे फीचर्स

पिछले दिनों ही इस स्मार्टफोन की कुछ जानकारियां लीक हो गई थीं। इसमें ’पंच होल’ डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2020, 10:37 PM IST
Oppo A53 5G
Oppo A53 5G

चइनीज स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो (Oppo) ने अपना नया 5G स्मार्टफोन (5G Smartphone) लॉन्च कर दिया है। पिछले दिनों ही इस स्मार्टफोन की कुछ जानकारियां लीक हो गई थीं। इस स्मार्टफोन को Oppo ने Oppo A53 5G के नाम से लॉन्च किया है। फिलहाल यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए चीन में ही उपलब्ध होगा। बता दें कि कंपनी ने इसे तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें ’पंच होल’ डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि इस स्मार्टफोन के 4जी वर्जन को इसी साल अगस्त माह में भारत में लॉन्च किया गया था। जानते हैं कि इस स्मार्टफोन के 4जी और 5जी वर्जन के फीचर्स में कितना अंतर है।

कीमत
Oppo A53 5G की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 1,299 चाइनीज युआन यानी करीब 14,600 रुपए रखीे है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। 14,600 रुपए में इस स्मार्टफोन का बेस मॉडल यानि 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरियंट वाले मॉडल की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट लेक ग्रीन, सीक्रेट नाइट ब्लैक और स्ट्रीमर पर्पल कलर में उपलब्ध है। इस फोन की सेल चीन में 22 दिसंबर से होगी। भारत में इसकी लॉन्चिंग के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Oppo A53 5G के फीचर्स
ओप्पो के इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। साथ ही इसमें ऑक्टाकोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। ओप्पो ए53 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड कलर ओएस 7.2 पर काम करता है। इस फोन को दो वेरिएंट 4जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज व 6जीबी रैम, 128 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

कैमरा
बात करें इस स्मार्टफोन के कैमरे की तो इसके रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसमें 2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर लेंस भी दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

अन्य फीचर्स
फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 5जी, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। फोन के पॉवर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है, जिसे साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर कहा जाता है। फोन को पॉवर देने के लिए इदसमें 4040 एमएएच की बैटरी लगी है, जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Published on: