फेमस क्रिकेटर और पूर्व टीम इंडिया के कप्तान अनिल कुंबले ने पावर बैट लॉन्च किया है। इस बैट को कुंबले के टेक्नोलॉजी सटार्टअप स्पेक्टाकॉम टेक्नोलाजिस ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर इस बैट को बनाया है।
नई दिल्ली: फेमस क्रिकेटर और पूर्व टीम इंडिया के कप्तान अनिल कुंबले ने पावर बैट लॉन्च किया है। इस बैट को कुंबले के टेक्नोलॉजी सटार्टअप स्पेक्टाकॉम टेक्नोलाजिस ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर इस बैट को बनाया है। इस बैट की खासियत यह है कि इसमें मौजूद चिप के जरिए जरिए खेले गए सभी शॉट के आंकड़ों को इकट्ठा करने और खेलने के स्टाइल को बताएगा।
कंपनी का दावा है कि इससे क्रिकेटरों के खेलने में निखार आएगा कंपनी का कहना है कि जब गेंद बैट के पास आएगा तो वो उसकी स्पीड, बैट पर गेंद लगने के बाद होने वाले ट्विस्ट समेत कई जानकारियां इकट्ठा करते आपको बताएगा। इस बैट का हार्डवेयर 'स्पेक्टाकॉम टेक्नोलाजिस' ने तैयार किया है, जबकि सॉफ्टवेयर और एनालिटिक्स को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अपडेट किया गयाहै। बता दें कि इस बैट का इस्तेमाल तमिल नाडू प्रीमियर लीग के दौरान इस साल किया जाएगा।
पावर बैट को लेकर अनिल कुंबले का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ हमने एक सुरक्षित हल निकाला और स्टार इंडिया के साथ हम इससे प्रशंसकों तक जुड़ सकेंगे। वहीं माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि हम स्पेक्टाकोम के साथ इसलिए जुड़े हैं, ताकि हम नए अनुभवों को क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों तक पहुंचा सकें।