Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान Airtel ने Flipkart के साथ भी हाथ मिलाया है। इस दौरान प्रीपेड यूजर्स को 4जी स्मार्टफोन खरीदने पर एयरटेल की तरफ से 2,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। हालांकि यह कैशबैक ग्राहकों को वाउचर के तौर मिलेगा, जिसकी कीमत 50-50 रुपये होगी। इस वाउचर का यूज ग्राहक 199 रुपये, 249 रुपये या 448 रुपये के रिचार्ज के दौरान कर सकते हैं। बता दें कि इस वाउचर का इस्तेमाल 50 महीने के भीतर कर सकते हैं। साथ ही 2000 रुपये का MakeMyTrip गिफ्ट वाउचर भी दिया जाएगा।