
पूर्व क्रिकेटर स्टीव रिक्सन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कही बड़ी बात
मथुरा। स्टीव रिक्सन के नम से मशहूर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी स्टीफन जॉन रिक्सन आज भी क्रिकेट के दीवाने हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में बदलाव का मुख्य कारण फास्ट क्रिकेट है।
विदेशी पिच पर अच्छा प्रदर्शन नहीं
पूर्व क्रिकेटर स्टीफन जान रिक्सन ने कहा कि वर्तमान की भारतीय टीम बहुत मजबूत स्थिति में है। इसके बाद भी भारतीय क्रिकेटर विदेशी पिच पर कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि यहां के क्रिकेट खिलाड़ियों को विदेशी पिच के हिसाब से अपने को ढालना होगा। उसी हिसाब से अभ्यास भी करना होगा। भारतीय टीम में फास्ट गेंदबाजों की अच्छी श्रृंखला है, वहीं स्पिनर भी भारतीय टीम में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
पुराने दिन याद आए
पूर्व क्रिकेटर स्टीफन जॉन रिक्सन ने अपने क्रिकेट के दिन भी याद किए। उन्होंने कहा कि वे जब भी भारत में क्रिकेट खेलने आए। वे यहां की पिच के अनुसार अपनी गेंदबाजी में परिवर्तन करते थे और अभ्यास भी यहां की पिच को ध्यान में रखकर ही करते थे। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर स्टिबन जॉन रिक्सन ने 1977 से 1985 तक क्रिकेट खेला था । इस दौरान उन्होंने 13 टेस्ट और 6 वन डे खेले थे । जून 2016 से जून 2018 तक पाकिस्तान के फील्डिंग कोच भी रहे।
स्कूल में रंगोली बनाकर स्वागत
पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर स्टीफन जॉन रिक्सन बुधवार को वृन्दावन के सांदीपनि मुनि स्कूल में पहुँचे। बच्चों से मुलाकात की। का स्कूली छात्राओं ने क्रिकेट के मैदान की रंगोली बनाकर उनका स्वागत किया। यहां आने को अपना जीवन का सबसे अच्छा अनुभव बताया। स्टीफन ने कहा कि वह यहां पहली बार आए हैं। उन्होंने इस स्कूल के बारे में सुना था, लेकिन यहां आकर देखा तो पता चला कि यह समाज को दिशा देने का काम कर रहा है। उन्होंने यहां चल रहे स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम से जुड़ने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि वृन्दावन नगरी के लोगों में आध्यात्मिक जुड़ाव है। यहां के लोगों का व्यवहार बहुत अच्छा है।
Updated on:
10 Oct 2018 07:08 pm
Published on:
10 Oct 2018 07:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
