मोबाइल

इस प्रोसेसर की बदौलत बेहद ख़ास है Realme U1, मिड रेंज स्मार्टफोन्स की कर देगा छुट्टी

यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें ये प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है, तो आइए आज इस खबर में जानते हैं

2 min read
Nov 28, 2018
इस प्रोसेसर की बदौलत बेहद ख़ास है Realme U1, मिड रेंज स्मार्टफोन्स की कर देगा छुट्टी

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी Realme आज अपने मच अवेटेड स्मार्टफोन Realme U1 को लॉन्च करने जा रही है। ये स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो P70 प्रोसेसर से लैस है जो AI को सपोर्ट करता है। बता दें कि इस प्रोसेसर की वजह से ही ये स्मार्टफोन बेहद ही ख़ास है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें ये प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है, तो आइए आज इस खबर में जानते हैं कि आखिर क्या है इस प्रोसेसर की खासियत।

आपको बता दें कि Helio P70 प्रोसेसर को AI यानि आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है। इसका मतलब ये है कि AI से जुड़े जितने भी काम है वो बेहतरीन तरीके से होंगे। अगर आप अपने स्मार्टफोन में वीडियो कॉलिंग करते हैं तो ये प्रोसेसर आपके वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बढ़ा देगा और अगर आपके स्मार्टफोन में नेटवर्क अगर ठीक से भी नहीं आ रहा है तो फोन में आपका वीडियो इंटरप्ट नहीं होगा क्योंकि कम बैंडविद में भी इस फोन में बेहतरीन वीडियो कॉलिंग का एक्सपीरियंस मिलता है।

ये भी पढ़ें

आज लॉन्च होगा Realme U1, खराब नेटवर्क में भी होगी बेहतरीन Video Calling

अक्सर स्मार्टफोन चलाते या फिर इसे चार्ज करते समय गर्म हो जाते हैं लेकिन Realme U1 के साथ ऐसी कोई भी समस्या पेश नहीं आएगी क्योंकि Helio P70 प्रोसेसर किसी भी तरह का लोड पड़ने पर भी अच्छी और स्मूथ तरीके से काम करता है जिससे ये स्मार्टफोन गर्म नहीं होता है। Realme U1 में आपको इस प्रोसेसर की वजह से बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन काफी कम बैटरी का इस्तेमाल करता है इसलिए इसे जल्दी-जल्दी चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हीलियो प्रोसेसर की एक और खासियत यह भी है कि इसमें AI से जुड़े हुए एप्लिकेशन अच्छी तरह से कमा करते हैं और ये स्मार्टफोन किसी भी अन्य स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है। आपको बता दें कि Realme U1 और ये स्मार्टफोन किसी भी अन्य स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है। आपको बता दें कि Realme U1 का हीलियो 70 प्रोसेसर स्नैपड्रैगन को कड़ी टक्कर देगा ऐसे में ये स्मार्टफोन खरीदना आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें

28 नवंबर को लॉन्च से पहले लीक हुए Realme U1 के स्पेसिफिकेशन्स
Published on:
28 Nov 2018 10:27 am
Also Read
View All