मोबाइल

18 नवंबर को Realme X2 Pro की ब्लाइंड ऑर्डर सेल, सिर्फ 1,000 रुपये करने होंगे खर्च

20 नवंबर को Realme X2 Pro भारत में होगा लॉन्च 18 नवंबर से शुरू हो रही है Realme X2 Pro की प्री-बुकिंग 64 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा होगा मौजूद

2 min read
Realme X2 Pro

नई दिल्ली:Realme X2 Pro को भारत में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी लॉन्चिंग से पहले अपने ग्राहकों के लिए 18 नवंबर को ब्लाइंड ऑर्डर सेल आयोजित कर रही है, जिसके तहत ग्राहक फोन को लॉन्च होने से पहले अपना बना सकते हैं। दरअसल, कंपनी का ये प्री-लॉन्च सेल है, जहां इच्छुक ग्राहक Realme X2 Pro को ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान कीमत का कोई खुलासा नही किया जाएगा। ये सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस सेल की जानकारी देते हुए रियलमी ने कहा है कि इस फोन की खरीदारी के दौरान ग्राहकों को 1,000 रुपये डिपॉजिट के तौर पर देना होगा। एक बात ध्यान रहे कि ब्लाइंड ऑर्डर सेल में केवल 855 ग्राहक ही हिस्सा ले सकते हैं। वहीं ब्लाइंड ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 20 से 21 नवंबर के बीच पूरे पैसे देने होंगे।

Realme X2 Pro Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रैश रेट पैनल दिया गया है। के साथ आती है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 855+ SoC का इस्तेमाल किया गया है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो 0.23 सेकंड में अनलॉक हो जाएगा। गेमिंग के लिए हैंडसेट में कूलिंग सिस्टम के साथ HyperBoost 2.0 फीचर दिया गया है। फोन Ocean Blue और Midnight Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Realme X2 Pro Camera

रियलमी एक्स2 प्रो में फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला Samsung GW1 सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल, दूसरा 20x hybrid zoom सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल, तीसरा wide-angle लेंस 8 मेगापिक्सल और चौथा माइक्रो लेंस कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए Realme X2 Pro में 4,000mAh की बैटरी है, जो 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन को 30 मिनट में 80 फीसदी फोन को चार्ज करेगा। चीन में स्मार्टफोन के 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,599 ( लगभग 26,000 रुपये ), 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,799 ( लगभग 28,000 रुपये ) और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 3,299 (लगभग 33,000 रुपये) है।

Published on:
16 Nov 2019 12:23 pm
Also Read
View All