गौरतलब है कि Realme X2 Pro के लॉन्चिंग इवेंट के टिकट की बुकिंग शुरू हो गयी है। कंपनी ग्राहकों को एक साथ मौका दे रही है, जिसके तहत अगर आप लॉन्चिंग इवेंट का हिस्सा बनते हैं तो 2,100 रुपये का गुडी बैग मिलेगा, जिसमें रियलमी पावर बैंक और एक R-पास मिलेगा। इस R-पास की मदद से रियलमी एक्स 2 प्रो खरीदने पर 855 रुपये की छूट मिलेगी। Realme X2 Pro के टिकट को BookMyShow से बुक कर सकते हैं, जिसकी कीमत 299 रुपये है। फोन का लॉन्चिंग इवेंट नई दिल्ली के प्रगति विहार के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। फोन का लाइव इवेंट कंपनी की आनलाइल साइट या फिर Flipkart पर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर देख सकते हैं।