बता दें कि फोल्डेबल फोन में कुल तीन कैमरा दिया जाएगा। रियर में एक कैमरा होगा, जिसका इस्तेमाल फोटोग्राफी के लिए किया जा सकता है। फोन को पूरा ओपन करने पर एक कैमरा अंदर की ओर मिलेगा, जिसका यूज आप सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा एक और कैमरा बाहर की तरफ दिया जाएगा। उसका इस्तेमाल भी सेल्फी के लिए किया जा सकेगा। पावर के लिए फोन में 2,730 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। कंपनी फोन को 1,500 यूरो (लगभग 1,18,500 रुपये) की कीमत में पेश कर सकती है।