10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में Panasonic Eluga Ray 810 लॉन्च, 4,000mah की बैटरी मौजूद, जानिए कीमत

Panasonic Eluga Ray 810 भारत में लॉन्च Flipkart पर स्टैरी ब्लैक और ब्लू कलर में बेचा जाएगा फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 16 Nov 2019, 11:11 AM IST

Panasonic Eluga Ray 810 launched in India

Panasonic Eluga Ray 810

नई दिल्ली:Panasonic ने अपना नया स्मार्टफोन Panasonic Eluga Ray 810 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें डुअल रियर कैमरा, मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी दी गयी है। कंपनी ने फोन को सिर्फ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 16,990 रुपये रखी गयी है। ग्राहक फोन को फ्लिपकार्ट से स्टैरी ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Panasonic Eluga Ray 810 Specifications

पैनासोनिक एलुगा रे 810 स्मार्टफोन में 6.19 इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (720x1500 पिक्सल) है। फोन एंड्रॉयड पाई पर काम करता है और इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 22 नवंबर को Infinix S5 Lite सेल के लिए होगा उपलब्ध, 7,999 रुपये है कीमत

Panasonic Eluga Ray 810 Camera

फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 16 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। स्मार्टफोन में पावर के लिए 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए Panasonic Eluga Ray 810 में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/ बी/ जी/ एन/ एसी, जीपीएस और ब्लूटूथ 5.0 शामिल है।