मोबाइल

Redmi 8, Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro ओपन सेल में उपलब्ध, जानिए फीचर्स

Redmi 8, Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro की ओपन सेल 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं Redmi 8 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल

2 min read
Redmi Note 8 Sale

नई दिल्ली:Redmi 8 , Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro ओपन सेल में बेचा जा रहा है। ग्राहक हैडसेट्स को ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com से खरीद सकते हैं। Redmi 8 को 3GB रैम व 32GB स्टोरेज वेरिएंट और 4GB रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है जिसकी कीमत क्रमश: 7,999 रुपये और 8,999 रुपये रखी गयी है। Redmi 8 ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड, सेफायर ब्लू और एमराल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ बेचा जा रहा है। Redmi Note 8 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये रखी गयी है। हैंडसेट नेपट्यून ब्लू, मूनलाइट व्हाइट, कॉसमिक पर्पल और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा। Redmi Note 8 Pro के 6GB RAM व 64GB स्टोरेज की कीतम 14,999 रुपये, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। रेडमी नोट 8 प्रो ओशियन ब्लू , शैडो ब्लैक, गामा ग्रीन, डार्क सी ब्लू और हैलो व्हाइट ह्यू कलर वेरिएंट में है।

Redmi 8 specifications

इस स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है , जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।इसमें डुअल सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेडमी 8 में पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला Sony IMX363 सेंसर व एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक और रियर में फिंगरप्रिट सेंसर दिया गया है।

Redmi Note 8 specifications

रेडमी नोट 8 में 6.39 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसका रिजॉल्यूशन (1080x2340 पिक्सल) है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। हैंडसेट डुअल सिम को सपोर्ट करता है और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में पहला 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर, तीसरा व चौथा 2+2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/ 2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर के लिए 4000MAH की बैटरी दी गयी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।

Redmi Note 8 Pro Specifications

इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गयी है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर का इस्तेमाल है। इसके रियर में चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला 64 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा व चौथा 2-2 मेगापिक्सल वाले कैमरे हैं। वहीं सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4500mAh की बैटरी दी गयी है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। ऑडियो के लिए 3.5एमएम का हेडफोन जैक और रिमोट के लिए IR ब्लास्टर का भी सपोर्ट है।

Published on:
30 Dec 2019 01:06 pm
Also Read
View All