Redmi Note 8 Pro को ओशियन ब्लू , शैडो ब्लैक, गामा ग्रीन, डार्क सी ब्लू और हैलो व्हाइट ह्यू कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। स्मार्टफोन का भुगतान आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से करने पर 750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा नो कॉस्ट EMI का भी आप्शन मिलेगा।